जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र के आदिवासी क्लब के पास रविवार सुबह एक 24 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान शकोंसाई रोड नंबर-2 निवासी विकास सिंह के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक के भाई के अनुसार, विकास शनिवार रात उलीडीह में अपने भगिने से मिलने गया था. भगिने से मुलाकात के बाद वह घर लौटने के लिए निकला, लेकिन वापस नहीं पहुंचा. रविवार सुबह उलीडीह की एक युवती ने फोन कर विकास का शव मिलने की जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

प्रारंभिक जांच में विकास के सिर पर किसी धारदार हथियार से किए गए. शरीर पर भी चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतक के भाई ने इलाके के कुछ नशेड़ियों पर हत्या का संदेह व्यक्त किया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.







