जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत सोमवार सुबह 10 बजे बिरसानगर बीएड कॉलेज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने भाजपा नेता अंकित आनंद की मामी उमा पांडेय से पता पूछने के बहाने गले से चेन की छिनतई कर ली. इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया. घटना के बाद उमा पांडेय घर पहुंची और मामले की जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
शिकायत बिरसानगर थाना में भी की गई है. शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास लगेसीसीटीवी फुटेज की जांच की है. बदमाशों पता लगाने में जुट गई है. अंकित आनंद ने बताया कि उनकी मामी उमा पांडेय घर से पूजा करने के लिए निकली थीं. उनकी हाथ में पूजा की थाली थी. लोयला बीएड कॉलेज के पास चंद्रा पथ में बाइक पर सवार दो युवक आए. (नीचे भी पढ़ें)
एक युवक हेलमेट लगाए था. युवकों ने फंटूश नामक युवक का पता पूछा. तभी बाइक पर पीछे बैठा युवक उतरा और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उस क्षेत्र में लगातार नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिस कारण इस तरह की घटनाएं आम हो चुकी है.




