जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अपने प्लेटिनम जुबिली वर्ष के अंतर्गत कई कार्यक्रमों का आयोजन करा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार, 26 जुलाई को दोपहर 11.55 बजे से चैम्बर भवन में महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में चैम्बर के सदस्यों को संबोधित करते हुए कोल्हान एवं राज्य के औद्योगिक विकास पर अपनी बात रखेंगे. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, पोटका विधायक संजीव सरदार एवं जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू भी उपस्थित रहेंगे. चैंबर के मानद महासचिव मानव केडिया ने उक्त जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि चैम्बर के प्लैटिनम जुबिली समारोहों के अंतर्गत चैंबर की ओर से विगत दो महीने से व्यवसाय एवं उद्यम-हित को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. प्लेटिनम जुबिली समारोहों का उद्घाटन विगत 25 मई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो ने किया गया था। तत्पश्चात महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु मानसून टेªड फेयर का आयोजन जिसमें झारखण्ड सरकार के मंत्री दीपक बिरूआ, रामदास सोरेन, विधायक सविता महतो ने आकर महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में देश के जाने-माने सीईओ में से एक टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ सह प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेन्द्रन ने भी चैम्बर सदस्यों को संबोधित किया। प्लेटिनम जुबिली समारोह के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम कोल्हान सहित पूरे राज्य के विकास को लेकर महामहिम राज्यपाल का यह कार्यक्रम अहम साबित होगा एवं कोल्हान के व्यवसायियों के लिए महत्वपूर्ण होगा.












