जमशेदपुर: लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था ‘कोशिश – एक मुस्कान लाने की’ के संरक्षक एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह के द्वारा गोलमुरी स्थित हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं के बीच गन्ने का वितरण किया गया. इस अवसर पर शिव शंकर सिंह ने स्वयं श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर गन्ने का वितरण किया और छठ व्रतियों से आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला. लोगों ने इस नेक पहल की सराहना करते हुए कहा कि छठ जैसे पावन पर्व पर इस तरह का सेवा कार्य समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है. (नीचे भी पढ़ें)
शिव शंकर सिंह ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, स्वच्छता और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है. हमारी संस्था का सदैव प्रयास रहता है कि हर पर्व पर समाज के बीच रहकर जरूरतमंदों की सहायता की जाए और हर चेहरे पर मुस्कान लाई जाए. मौके पर मंदिर समिति के सदस्यों ने भी अपना योगदान दिया.












