जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो में छोटानागपुर डायोसिस के चर्च ऑफ नॉर्थ इण्डिया के अंतगर्त चाईबासा धर्मजिला डीसीवाईएम के जिला वार्षिक शिविर 2026 का कार्यक्रम का संत मार्क चर्च मानगो पेरिस में मुख्य रूप से विशेष युवाओं के लिए तीन दिवसीय शिविर 29 मई से 31 मई तक आयोजित की जा रही है. कार्यक्रम के दूसरे दिन आज प्रात:कालीन आराधना एवं बाइबिल स्टडी रेव्ह जीवन मसीह टोपनो की अगुवाई में हुई. तत्पश्चात कोल्हान स्तरीय सभी जिला के 8 पेरिसों का झंडोतोलन कार्यक्रम चाईबासा धर्म जिला के चेयरमैन रेव्ह अरुण बरवा एवं युथ प्रेसिडेंट सौरभ देवगम ने फहराया. दूसरे दिन के वक्ता के रूप में विजीत बाखला ने अपने सन्देश में युवाओं को जवानी की अभिलाषाओं पाप से भागना है. गलत संगति से भागना है. अशुद्ध विचारों से भागना है. कुछ प्रलोभनों से लड़ने से नहीं बल्कि उनसे दूर भागने की आवश्यकता होती है. (नीचे भी पढे)

ऐसे स्थानों से भागना है जहाँ हम युवाओ को पाप आकर्षित करती है. जीवन में जिस लक्ष्य के पीछे भागते है उसके लिये ईश्वर से विश्वास के साथ प्रार्थना करनी है. बुरी संगति को छोड़ कर समाज में आपसी भाई-चारे वा मेल मिलाप का पीछा करना है. सभी 8 पेरिस के बीच बाइबिल क्विज प्रतियोगिता रेव्ह मारकस मुखी ने संचालन की. भाषण प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागी शामिल हुए. युगल गान प्रतियोगिता में 20 युवा -युवती की जोड़ी ने शिरकत की. सभी 8 पेरिसों ने भजन होड़ प्रतियोगिता में सांस्कृतिक गान एवं नृत्य का प्रस्तुतिकरण दी. 3 दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में चाईबासा धर्मजिला डीसीवाईएम कमिटी के सौरभ देवगम,आकाश केरकेट्टा,डोरिश गुड़िया, मिशाल बारो, ज्योतिष लकड़ा की सरहानीय सक्रिय भूमिका रही. 31 मई कार्यक्रम का अंतिम समापन दिन है, जिसमें मुख्य अतिथि मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता की गणमान्य उपस्थिति रहेगी.








