
जमशेदपुर : स्वच्छ भारत अभियान के तहत जमशेदपुर में 2 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया था. इस अभियान के दौरान 8 टन प्लास्टिक के सामग्रियों को एकत्रित किया गया है जिसे आदित्यपुर में नष्ट किया जाएगा. वहीं इस वाहन को उप विकास आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. गौरतलब है कि पिछले दिनों 11 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा है अभियान की शुरुआत की गई थी जिसे पूरे जिले में 2 अक्टूबर तक चलाया गया अभियान के दौरान पूरे जिले से 8 टन प्लास्टिक के सामग्री को एकत्रित किया गया है जिसे आज जिला मुख्यालय से आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज रवाना किया गया. इस अवसर पर जिले के उप विकास आयुक्त बी महेश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया. इस दौरान डीडीसी ने बताया कि एकत्रित किए गए सारे प्लास्टिक को नष्ट किया जाएगा जहां देश के प्रधानमंत्री न 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर पूरे देश को प्लास्टिक मुक्त करने का आह्वान किया था इसी कड़ी में एकत्रित किए गए प्लास्टिक को नष्ट किया जा रहा है. वहीं उन्होंने आगे भी यह अभियान जारी रखने की बात कही.



