
जमशेदपुर : जमशेदपुर के भालूबासा स्थित कांग्रेस कार्यालय में बिहार के राज्य मंत्री एवं कुटुम्बा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक सह कांग्रेस सत्तारूढ़ दल के सचेतक राजेश कुमार का स्वागत अंगवस्त्र गुलदस्ता एवं पुष्पगुच्छ देकर कांग्रेस के वरीय नेता मयंक प्रताप सिंह ने किया. युवा कांग्रेस कमेटी के अध्य्क्ष नीरज सिंह के द्वारा उनका स्वागत किया गया. जहा मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्य्क्ष रामाश्रय प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एलबी सिंह, एआईसीसी त्रिपुरा मोहनपुर प्रभारी राहुल गोस्वामी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू, पूर्वी विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नीरज साहू, नवीन मिश्रा, बिष्टुपुर प्रखंड अध्यक्ष मनमोहन तिवारी, शुभम ठाकुर, कुलदीप सिंह, विपिन विहारी, अवतार सिंह, निक्कू सिंह, रमेश कुमार, गौतम कुमार, कुश कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में अन्य सदस्य मौजूद थे.



