जमशेदपुर : जमशेदपुर कांग्रेस के पदाधिकारी अमित श्रीवास्तव गुड्डू श्रीवास्तव ने मानगो नगर निगम की कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुधा गुप्ता के मेयर चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता तथा सांप्रदायिक सद्भावना एवं भाईचारा की विजय है. नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का जनादेश है. मानगो की जनता ने जात -पात से ऊपर उठकर विकास के लिए अपना मत दिया है. सबसे बड़ी बात पूर्वी सिंहभूम जिले से निकाय के चुनाव में जनता ने भाजपा को नकार दिया है और कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा की धर्मनिरपेक्ष एवं सामाजिक समरसता की नीतियों पर भरोसा जताया है. (नीचे भी पढ़े)
यह चुनाव आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव को भी प्रभावित करेगा. पूर्व के लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में स्थानीय जनता भारतीय जनता पार्टी के मकड़ जाल में एवं लोक लुभावन नारों में फंस गई थी, इन निकाय के चुनाव में जनता ने वास्तविकता को समझा और उससे बाहर निकल कर पुनः अपने नेता बन्ना गुप्ता पर भरोसा किया और उनके किए गए विकास के कार्यों पर अपनी मोहर लगाई और सुधा गुप्ता को विजयी बनाकर कांग्रेस की नीतियों पर अपना विश्वास जताया, इसके लिए स्थानीय जनता बधाई की पात्र है. सुधा गुप्ता की ऐतिहासिक विजय एवं आज की आभार यात्रा एवं विजय जुलूस में जनता की भारी संख्या में भागीदारी यह दर्शाती है कि आम जनों का कांग्रेस पर भरोसा बढ़ा है.



