जमशेदपुर : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वे जन्मदिन के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजा सिंह राजपूत के नेतृत्व में धातकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें कुल 146 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. शिविर में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. (नीचे भी पढे)

रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, महासचिव विजय यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय खां, प्रदेश कांग्रेस सचिव बृजेंद्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रिंस सिंह, केके शुक्ला, गुरदीप सिंह, कांग्रेस हेल्थ डिपार्टमेंट के जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह, प्रोफेशनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अफसर इमाम, कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, जिला महासचिव अविनाश कुमार सिंह, कौशल प्रधान, नीरज सिंह, अशोक सिंह, राकेश साहू, बिस्वजीत जेना, सोनारी मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक यादव, कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष लकी शर्मा, सचिव मनु झा, साकची कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लक्की गोस्वामी, गोलमुरी प्रखंड से अध्यक्ष हरे कृष्णा लोहार, गोलमुरी मंडल कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष फिरोज खान, मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस सेवादल, बिरसानगर कांग्रेस से बदल के अध्यक्ष रॉबिन शर्मा, अध्यक्ष मोहम्मद कासिम, देव कुमार, रवि दयाल, मोहम्मद जफीर, विश्वनाथ राम, नंदलाल दास, शीतल सिंह, अनुराग शर्मा, महिला नेत्री फरहत एवं काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहें.







