जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के बीआइडब्ल्यू फैक्ट्री द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. इस शिविर में कुल 103 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. यह रक्तदान शिविर इसलिए भी खास था कि बीआइडब्ल्यू फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी जेके विश्वकर्मा द्वारा 75 बार रक्तदान करने के उपलक्ष्य में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. इस अवसर पर जेके विश्वकर्मा को परिवार के साथ टाटा मोटर्स बीआइडब्ल्यू फैक्ट्री की ओर से सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़े)

आयोजन में बतौर अतिथि बीआइडब्ल्यू के डिविजनल हेड मुनीश राणा, आइआर विकास कुमार, वंदना कुमारी, प्रणय पन्ना, एस नारायण, सुभेंदू पटेल, साकेत रौशन, रिद्धी बेरा, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह के अलावा अन्य वरीय पदाधिकारी एवं यूनियन के समस्त ऑफिस बियरर, कमिटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे. यह रक्तदान शिविर बीआइडब्ल्यू फैक्ट्री, टाटा मोटर्स के प्रबंधक नीरज वर्मा और ब्लड कोर्डिनेटर प्रवीण कुमार के देखरेख में आयोजित हुई.








