जमशेदपुर : जमशेदपुर कांग्रेस के कदमा – सोनारी प्रखण्ड के अन्तर्गत संगठनात्मक सशक्तिकरण विषय को लेकर बैठक का आयोजन कदमा में आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बड़े पैमाने पर संगठन सृजन अभियान चलाकर नये लोगों को जोड़ने के कार्यों को कर रही है. आज बूथ स्तर पर बीएलए 2 बनाए जा रहे है. इससे कांग्रेस पार्टी ग्रासरुट पर मजबूती की ओर तेजी बढ़ रही है. (नीचे भी पढ़े)
इसी दरम्यान नगर निकाय क्षेत्र मानगो, जुगसलाई एवं चाकुलिया तथा कपाली मे होगा. इस दौरान एक-एक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्त्ताओं का कर्तव्य है कि प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष के दिशा-निर्देश का अनुपालन हर हाल में करें. कांग्रेस विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता को जीताकर लाने का प्रयास करें. बैठक में रामाश्रय प्रसाद, आनंद बिहारी दुबे, विजय खान, राकेश कुमार तिवारी, रियाजुद्दीन खान सफी अहमद खान, अवधेश सिंह, कमलेश कुमार पांडेय, राज किशोर यादव, शिवजी यादव, जम्मी भास्कर व अन्य लोग मौजूद थे.











