जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जमशेदपुर के सोनारी डोबो पुल पर पहुंचने पर अंगवस्त्र एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया. नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, जिसका नेतृत्व कांग्रेस जिला सचिव अमित श्रीवास्तव कर रहे थे. (नीचे भी पढे)
जिला सचिव अमित श्रीवास्तव ने कहा कि जब से प्रदेश प्रभारी के राजू बने हैं तब से संपूर्ण झारखंड में संगठन के कार्यों में तेजी आई है. वही प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की सक्रियता पर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर जिला, प्रखंड, मंडल, पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन का कार्य बहुत जोरों से चल रहा है. संगठन में सक्रियता दिखाने पर उनका अभिवादन करते हुए बधाई भी दिया गया.



