जमशेदपुर : मणिपुर में हो रही हिंसा एवं महिला के साथ हुई अमानवीय घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने साकची आमबगान से साकची गोलचक्कर तक विरोध मार्च निकाला एवं गोलचक्कर पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रदेश इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर पर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मणिपुर में महिला के साथ सामूहिक गैंगरेप के बाद उसे निर्वस्त्र घुमाना भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला धब्बा है. इस घटना पर मोदी सरकार की चुप्पी अत्यंत निंदनीय है. महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली है मोदी सरकार जहां महिलाओं के साथ अमानवीय घटना होती है वहां अपराधी को बचाने का काम करती है. कांग्रेस पार्टी इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी से मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने एवं राष्ट्रपति शासन लागू करने के साथ ही महिला के साथ घटित शर्मनाक घटना के आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग करती है. लेकिन मोदी सरकार वीरेन सिंह को लगातार बचाने का काम कर रही है जिसके खिलाफ सड़क से संसद तक कांग्रेस पार्टी लगातार आंदोलन करेगी और तब तक करती रहेगी जब तक कि केंद्र सरकार मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन नहीं लागू कर देती है.(नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सचिव परितोष सिंह, प्रिंस सिंह, मीरा तिवारी, जयंती दास, वैजयंती बारी, सोनी सिंह, रेखा तिवारी, शरत बेगम, संध्या दास, अमृत झा, राहुल गोस्वामी, अभिजीत , ऋषभ श्रीवास्तव , साधु सिंह , शिवनारायण रजक , भोला यादव अंजनी कुमार धीरज शर्मा, संजय पांडे धर्मेंद्र तिवारी, देवजीत चक्रवर्ती,प्रशांत चौधरी आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे.




