जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज सहकारी गृह निर्माण समिति की रविवार शाम चाणक्यपुरी कॉलोनी में आयोजित आम सभा में मतदान के जरिये नई समिति का चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव में राजीव रंजन अध्यक्ष, नभचंद्र मिश्रा सचिव, शांति भूषण पांडेय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए. इनके अलावा प्रशांत तिवारी, शिव प्रसन्न दुबे, वीणा देवी, आशा देवी एवं अंजलि श्रीवास्तव कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, इस चुनाव में विरोधी पक्ष से सचिव पद के प्रत्याशी डॉ डीपी शुक्ल एवं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रणविजय सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ा. उनके साथ ही उनके सभी अन्य प्रत्याशी भी चुनाव में पराजित हो गए.



