
जमशेदपुर : जमशेदपुर में भी कोरोना वायरस को लेकर जनता खौफ में है. लोग बाजारों में जाने से कतराते नजर आ रहे है. रविवार का दिन होने के बावजूद लोग बाजारों में या जुबिली पार्क जैसे एरिया में भ्रमण करने तक नही आये. हालात यह कि दुकानदार परेशान है और उनकी दुकानदारी चौपट हो चुकी है. वैसे तो सरकारी और टाटा समूह समेत अन्य कंपनियों ने कार्यक्रम बंद कर दिया है जबकि लोग अब शादी समारोह तक को कैंसल कर दे रहे है. सामाजिक कार्यकर्ता सीता सिंह और पूर्व सीजेएम अमरेंद्र सिंह की बेटी नेहा और श्रेयांश के रिसेप्शन को ही कैंसल कर दिया. 17 मार्च को जमशेदपुर के साकची के धालभूम क्लब में इसका आयोजन था लेकिन अंतिम समय मे इसको कोरोना वायरस को देखते हुए स्थगित कर दिया गया. खुद दुल्हन और दूल्हा ने ही इसकी तिथि को आगे बढ़ा देने की गुजारिश की जिसके बाद रिसेप्शन को स्थगित कर दिया गया. बाद में कोरोना वायरस का खौफ खत्म होने के बाद रिसेप्शन कराया जाएगा.














