जमशेदपुर: सोनारी में पांच साल की नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को जमशेदपुर कोर्ट ने दोषी पाया है. इस मामले की मंगलवार को सुनवाई करते हुए एडीजे-1 सह स्पेशल पोस्को जज संजय कुमार उपाध्याय ने आरोपी को दोषी ठहराया है. इस मामले में सजा के बिन्दु पर 15 अप्रैल को सुनवाई होगी.(नीचे भी पढे)
क्या है मामला: विदित हो कि 19 मार्च 2020 को सोनारी बस्ती की रहने वाली पांच साल की बच्ची को पड़ोस के रहने वाला राहुल रजक नामक युवक बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद युवक ने उसे धमकाया, कि अगर किसी की यह बात बताएगी तो जान से मार देगा. डर के मारे बच्ची इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी. इसके बाद बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए. इसकी बाद वस्तुस्थिति की जानकारी हुई. जिसके बाद मामले को लेकर थाने में शिकायत की गयी.




