जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया बस्ती के रहने वाले रेखा पांडेय एवं कमलेश पांडेय की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे -2 आभाष कुमार वर्मा की अदालत ने बुधवार को खारिज कर दी. घटना वर्ष 2020 की हैं. इस संबंध में अधिवक्ता ओम प्रकाश ने बागबेड़ा थाने में रेखा पांडेय उनके पति कमलेश पांडेय एवं जुगसलाई घोड़ा चौक स्थित आईआईएफएल फाइनेंस के मैनेजर मनीष शर्मा को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया था. अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी उनके घर पर आना -जाना करते थे.(नीचे भी पढ़े)
इसी दौरान आरोपी उनकी मां 65 वर्षीया को झांसे में लेकर उनकी जेवरात कुल मूल्य 10 लाख 72 हजार रूपए मूल्य की घर से चुराकर ले गए और जेवरात को जुगसलाई स्थित आईआईएफसीएल फाइनेंस के यहां 1 लाख 95 हजार रूपए में बंधक रख दिया हैं. जब इस बात की जानकारी हुई तो आरोपी गलती स्वीकार किया और कहा कि जेवरात लौटा देगा. जेवरात नहीं लौटाने पर अधिवक्ता ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज कराया हैं.












