जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी अमित कुमार सिंह पर पिस्तौल के बल पर धमकाने का एक मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर जुगसलाई पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. आरोपी का एक पिस्तौल के साथ फोटो भी वायरल हुआ है, जिसके बाद पुलिस उससे हथियार जब्त करने का प्रयास कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, अमित कुमार सिंह जुगसलाई स्टेशन रोड के इंदू अपार्टमेंट के पांचवें तल्ले पर रहते है. उनका पुस्तैनी जमीन जुगसलाई स्टेशन रोड प्लाट संख्या 962 खाता संख्या 97 है. उसने बताया है कि उनका पुश्तैनी जमीन को जाली दस्तावेज बनाकर गलत तरीके से मंजू खेतान और संतोष खेतान के द्वारा जबरन ही कुलदीप सिंह नामक ठेकेदार के माध्यम से निर्माण करा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
जब वह 25 मार्च को सुबह 11.30 बजे अपने जमीन पर उन लोगो के काम को रोकने गया तो उसका कहा गया कि इस जमीन पर केस चल रहा है तो कुलदीप सिंह ने उसके साथ गाली गलौज किया और बंदूक दिखाकर कहा कि यहां से भाग जाओ नहीं तो उसका टांग काट देंहगे और जान से मार देंगे. बंदूक देखकर वह भयभीत हो गया और वह वहां से चला आया. इसके बाद उसने जुगसलाई थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी जबकि एसएसपी कार्यालय में भी लिखित शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड लिया है और पूछताछ कर रही है.




