नरवा पहाड़: रामनवमी को लेकर माटीगोडा के श्री दयाल राम मंदिर में दूसरे दिन भी श्री दयाल राम नवमी उत्सव की धूम रही. शुक्रवार को जमशेदपुर से निर्मल काबरा, सज्जन काबरा समेत भारी संख्या में श्रद्धालु जादूगोड़ा स्थित दयाल राम मंदिर पहुंचे व दयाल बाबा समेत राम-सीता की पूजा – अर्चना कर क्षेत्र की खुश हाली की कामना की. इस दौरान राम दयाल हरे कृष्ण दयाल हरि संकीर्तन से पूरा जादूगोड़ा भक्तिमय हो गया. कार्यक्रम को सफल मानने में निर्मल काबरा, सज्जन काबरा समेत पुजारी हरिकिशन शर्मा, शांति शर्मा, भक्त दयाल सरकार, ओम प्रकाश झा, छोटू समेत आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीधर राउत, महासचिव सुशील अग्रवाल, सलाहकार रंजीत श्रीवास्तव, अमरेश झा, कोषाध्यक्ष प्रशांत झा, बालकृष्ण मिश्रा, मुख्य पुजारी लक्ष्मण दुबे, गौरी शंकर ठाकुर, गुप्तेश सहाय, बासुदेव शर्मा उपस्थित थे. कार्यक्रम में टाटा, आसनसोल, धनबाद, सरिया, कोलकाता इत्यादि से सभी गुरुभाईयो ने हिस्सा लिया.




