
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे बोडाम थाना अंतर्गत बोटा निवासी यूरी हांसदा और अर्जुन बेसरा की रॉड से पिटाई कर दी गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. घटना के संबंध में यूरी ने बताया कि भादुडीह निवासी भादू को उसने बाइक दिलवाई थी. बाइक के लिए 2500 रुपए देने बाकी थे. इसके लिए वह अक्सर भादू पर रुपए देने का दबाव बनाता था. आज वह अपने जीजा के साथ जा रहा था तभी भादू ने उसे बुलाया और रॉड से उसकी पिटाई कर दी और कपड़े भी फाड़ दिए. फिलहाल दोनों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.





