• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 10, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

drug-trade-in-jamshedpur : हर महीने करोड़ों रुपये नशे पर खर्च कर रहे शहर के नशेड़ी, महिलाएं भी बेच रहीं नशे का सामान, शाम होते ही नशे में डूब जा रहे युवा

drug-trade-in-jamshedpur : हर महीने करोड़ों रुपये नशे पर खर्च कर रहे शहर के नशेड़ी, महिलाएं भी बेच रहीं नशे का सामान, शाम होते ही नशे में डूब जा रहे युवा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रोहित कुमार
जमशेदपुर :
जमशेदपुर में इन दिनों नशा शहर के लोगों पर हावी होता जा रहा है. रात होते ही शहर के कई इलाकों में नशे का सामान बेचने वाले एक्टिव हो जाते हैं. वहीं इसके लिए शहर के नशेड़ी हर माह करोड़ों रुपये खर्च कर रहे है. पुलिस के हाथ में छोटे ड्रग पैडलर्स ही आते हैं जिनके पास से पुलिस कम मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद कर पाती है. पुलिस बड़े ड्रग पैडलर्स को नहीं पकड़ पाती. शहर में करीब 300 से ज्यादा छोटे-बड़े ड्रग पैडलर्स सक्रिय हैं, जो नशे का कारोबार करते हैं. बात की जाए शहर में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की तो जनवरी माह से लेकर जून तक पुलिस ने छापेमारी कर कुल 20,993 पुड़िया ब्राउन शुगर और 7.50 क्विंटल गांजा बरामद किया है. वहीं सितंबर माह तक पुलिस ने नशे के सामान के साथ 107 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 9 महिलाएं भी शामिल रही हैं. सबसे ज्यादा नशे का कारोबार जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी में होता है, इसके बाद सीतारामडेरा का नंबर आता है, जहां छायानगर और कल्याण नगर में नशे का कारोबार होता है. (नीचे भी पढ़ें)

जेल से आने के बाद फिर से करने लगते है कारोबार
पुलिस द्वारा कार्रवाई के बावजूद जेल से छूटकर आने के बाद फिर से आरोपी फिर से इसी धंधे में लग जाते है. इस पुड़िया ब्राउन शुगर की खरीददारी करने के बाद उसे 150 से 200 रुपये में बेचा जाता है. यह रेट मांग पर भी निर्भर करता है. मांग ज्यादा होने पर रेट 250 से 300 रुपये तक हो जाता है. सुत्रों की माने तो हर दिन शहर के नशेड़ी एक करोड़ तक की ब्राउन शुगर और गांजा का सेवन कर जाते है. (नीचे भी पढ़ें)

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और उड़िसा से गांजा की होती है सप्लाई
शहर में ब्राउन शुगर की सप्लाई मुर्शिदाबाद से जबकि गांजा की तस्करी ओड़िशा से की जाती है. शहर के ब्राउन शुगर पैडलर्स कम मात्रा में आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती से ब्राउन शुगर लाकर बेचते है. 16 फरवरी को जुगसलाई पुलिस की नशे को लेकर सबसे बड़ी कार्रवाई की गई थी जिसमें पुलिस ने दो लोगों को 400 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा था. वहीं रांची से आई एनसीबी की टीम ने 7 जून को साकची थाना क्षेत्र से 7 क्विंटल गांजा के साथ एक 407 वाहन को पकड़ा था. (नीचे भी पढ़ें)

यहां सजता है नशे का बाजार
जमशेदपुर में मुख्य रुप से आदित्यपुर से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री होती है. शहर में जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी, सीतारामडेरा का छायानगर और कल्याणनगर, मानगो का आजादनगर इलाका और परसुडीह के कीताडीह में इसकी बिक्री होती है. (नीचे भी पढ़ें व देखें कब से कब तक कहां से कितनी बरामदगी व गिरफ्तारी)

कहाँ कितने ब्राउन शुगर हुए बरामद
थाना———————ब्राउन शुगर———–पकड़ाए आरोपी
सीतारामडेरा—————-247 पुड़िया———–16
मानगो———————-159 पुड़िया————8
बिष्टपुर———————4 पुड़िया—————1
जुगसलाई——————20290 पुड़िया———5
बर्मामाइंस——————38 पुड़िया————–2
सोनारी———————102 पुड़िया————-1
उलीडीह———————14 पुड़िया————–1
परसुडीह——————–21 पुड़िया————–3
आजादनगर—————-49 पुड़िया————–1
कदमा———————–19 पुड़िया————–4
(जनवरी 2021 से जून 2021 तक) (नीचे भी पढ़ें)

कहाँ कितना गांजा हुआ बरामद
थाना———————गांजा——————पकड़ाए आरोपी
सोनारी———————475 ग्राम——————–2
बागबेड़ा——————–400 ग्राम——————–1
बिरसानगर—————–3.400 केजी—————-3
बिष्टुपुर——————–डेढ़ किलो——————–2
सीतारामडेरा————– 22 केजी——————–4
बर्मामाइंस——————19 केजी——————–2
टेल्को———————–ढाई केजी——————-1
मानगो———————-एक केजी——————-2
साकची———————-7 क्विंटल——————4
(जनवरी 2021 से जून 2021 तक) (नीचे भी पढ़ें)

गिरफ्तारी
माह————–पुरुष————-महिला————–कुल गिरफ्तारी
जनवरी————4—————–1————————-5
फरवरी———–10—————–4————————14
मार्च————–11—————–0————————11
अप्रैल————–6—————–0————————–6
मई—————–3—————–0————————–3
जून—————-20—————-4————————-24
जुलाई————-29—————-0————————-29
अगस्त———–10—————–0————————-10
सितंबर———–06—————–0————————-6
कुल—————98—————-9————————-107
(जनवरी 2021 से सितंबर 2021 तक)

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार
क्राइम

Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post

Jamshedpur-Protest-against-setting-up-cracker-shop : जुगसलाई पार्क में पटाखा दुकानें लगाने का विरोध, काम रुका

Seraikela-District-Wrestling-Association : टायो में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित

jamshedpur-bajaar-जमशेदपुर के बाजारों को बहुमंजिला बनाने का विरोध, सरयू राय की पार्टी ने संभाला मोर्चा, बाजार के दुकानदारों से रायशुमारी के बगैर नहीं हो कोई फैसला

jamshedpur-bajaar-जमशेदपुर के बाजारों को बहुमंजिला बनाने का विरोध, सरयू राय की पार्टी ने संभाला मोर्चा, बाजार के दुकानदारों से रायशुमारी के बगैर नहीं हो कोई फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur disco dandiya night – अग्रसेन जयंती पर डिस्को डांडिया नाइट की धूम, गरबा और डांडिया की मस्ती में झूम उठा जमशेदपुर

Jamshedpur durga puja pandal electricity rate chart – दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर के पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन का दर चार्ट जारी, जानें 10 किलोवाट तक के रेट लिस्ट

Horoscope Know Your Day Saturday 10th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 10 अक्टूबर 2026

Jamshedpur fight : साकची बाजार में पार्किंग को लेकर मारपीट, हंगामा

jamshedpur sahityik mahakumbh-कोई भी तकनीक समाप्त नहीं कर सकती लेखक का अस्तित्व : के वनजा, साहित्यिक महाकुंभ छाप 3.0 में किताबों व एआई की प्रासंगिकता पर विद्वानों ने रखे तर्कपूर्ण विचार, एआई या डिजिटल स्क्रीन कभी नहीं दे सकती पुस्तक के स्पर्श व गंध जैसी अनुभूति

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur disco dandiya night – अग्रसेन जयंती पर डिस्को डांडिया नाइट की धूम, गरबा और डांडिया की मस्ती में झूम उठा जमशेदपुर

Jamshedpur durga puja pandal electricity rate chart – दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर के पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन का दर चार्ट जारी, जानें 10 किलोवाट तक के रेट लिस्ट

Horoscope Know Your Day Saturday 10th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 10 अक्टूबर 2026

Jamshedpur fight : साकची बाजार में पार्किंग को लेकर मारपीट, हंगामा

jamshedpur sahityik mahakumbh-कोई भी तकनीक समाप्त नहीं कर सकती लेखक का अस्तित्व : के वनजा, साहित्यिक महाकुंभ छाप 3.0 में किताबों व एआई की प्रासंगिकता पर विद्वानों ने रखे तर्कपूर्ण विचार, एआई या डिजिटल स्क्रीन कभी नहीं दे सकती पुस्तक के स्पर्श व गंध जैसी अनुभूति

jamshedpur saraikela police big catch : जमशेदपुर के कारोबारी निखार हत्याकांड में गैंगस्टर कन्हैया सिंह हिरासत में, पूछताछ जारी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News