
कुछ ऐसी परिस्थितियां, जो हत्या की ओर कर रही है इशारे :
- लड़की के हाथ में पिस्तौल है और तीन गोलियां चली है. अगर यह मान लिया जाये कि लड़की ने गोली चलायी होगी तो लड़की ने पहले एक गोली लड़के के कनपट्टी पर मारी होगी और दूसरा अपने पर तो तीसरा गोली किसने चलायी थी. अगर दो गोलियां लड़की ने चलायी तो तीसरा अपने ही कनपट्टी पर बायीं हाथ से कैसे चला सकती है क्योंकि वह बायीं हाथ कम इस्तेमाल करती है.
- अगर लड़के ने गोली चलायी होगी तो एक गोली पहले लड़की को मारी होगी या दो गोली लड़की को मारी होगी तब अपने को एक गोली मारा होगा, लेकिन यह संभव नहीं है क्योंकि पिस्तौल लड़की के हाथ में है.
- यह संभावना जतायी जा रही है कि कोई तीसरा व्यक्ति भी वहां होगा
- वैसे लड़की या लड़के का अगर कोई संबंध था भी तो दोनों में से किसी की शादी नहीं हो रही थी, जिस कारण वे लोग ऐसा कदम उठा सके.

जमशेदपुर : जमशेदपुर में बुधवार की सुबह बागबेड़ा के युवक और युवती की लाश मिलने की गुत्थी पुलिस के लिए उलझती हुई नजर आ रही है. जुगसलाई रंग गेट यानी टाटा पिगमेंट गेट के सामने स्थित पार्क से बुधवार की सुबह बागबेड़ा लाल बिल्डिंग निवासी युवक सरोज उपाध्याय और रिवर व्यू कॉलोनी निवासी युवती सिमरन का शव बरामद किया गया था. दोनों के सिर के कनपट्टी में लगी है. इस मामले में नया मोड़ तब आ गया जब लड़के के पिता ने जुगसलाई थाना में एक एफआइआर दायर किया, जिसमें यह कहा है कि उसके बेटे की हत्या हुई है, किसी अज्ञात लोगों ने हत्या की है. लड़की के माता पिता भी अवाक है और सुबह कैसे चली गयी लड़की, यह उनके समझ नहीं आ रहा है. लड़की दयानंद पब्लिक स्कूल की दसवीं की छात्रा थी.

वैसे लड़की के परिजन भी हत्या की बात कह रहे है. वैसे कई सारी परिस्थितियां भी इस पूरे कांड को हत्याकांड में तब्दील होता बता रहा है.वैसे पुलिस टाटा पिगमेंट कंपनी के सीसीटीवी फुटेज और चौक चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि आने जाने वाले रास्ते की तलाश की जा सके और कब लड़के और लड़की वहां आये और उसके बाद या उससे पहले पार्क या आसपास कौन आना जाना किया, उसकी तफ्तीश की जा रही है. सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट खुद मोरचा संभाल चुके है. वैसे कई सारी परिस्थितियां इसको हत्याकांड का रुप दे रही है. फिलहाल, पुलिस अनुसंधान को लेकर कुछ कहने को तैयार नहीं है.



