
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 स्थित संतोषी माता मंदिर की जमीन को भू- माफियाओं और असमाजिक तत्वों द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय बस्तीवासियों ने जिले के उपायुक्त से मंदिर की जमीन की रक्षा किए जाने की मांग की है. वहीं बस्तीवासियों ने मंदिर की पुजारिन की हत्या की भी आशंका जताते हुए पूरे मामले की जाच किए जाने की मांग की है. बताया जाता है, कि शास्त्रीनगर ब्लॉक संख्या चार स्थित संतोषी माता मंदिर का संचालन पिछले करीब चालीस सालों से जयराम यादव औऱ उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी द्वारा किया जा रहा था. उनकी कोई संतान नहीं होने के कारण एक युवक राधेश्याम अग्रवाल को इनके द्वारा गोद लिया गया था. वहीं उन्होंने बताया कि जयराम यादव की मौत के बाद उत्तर प्रदेश (यूपी) से उनका भतीजा राजेंद्र यादव यहां आकर रहने लगा इसी बीच राधेश्याम अग्रवाल बीमार पड़ गया जिसे उनके भाई अपने साथ सोनारी ले गए.
इसी बीच राजेंद्र यादव अपनी चाची लक्ष्मी देवी को यूपी लेकर चला गया. इसी दौरान देश में ल़ॉकडाउन लग गया और यहां चंदन मित्तल नामक व्यक्ति द्वारा मंदिर की जमीन खरीदने की बात कहते हुए जमीन पर कब्जा करने का प्रयास शुरू कर दिया गया. जिसका विरोध बस्तीवासियों ने किया तो उन्हें धमकी दिया जाने लगा. इन्होंने बताया कि जब इनके द्वारा जयराम यादव के भतीजे से चाची को लेकर आने की बात कही गई तो उसने चाची की मौत की बात कहते हुए फोन काट दिया. वहीं बस्तीवासियों को शक है कि पूरे मामले में भू- माफिया और असामाजिक तत्वों ने मिलकर जयराम यादव के भतीजे से सांठगांठ कर लक्षमी देवी की हत्या करवा दी है. वहीं बस्तीवासी पूरे मामले की जांच करा मंदिर को भू- माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने और ल्क्षमी देवी को ढूंढने की मांग की है.







