
जमशेदपुर:कोल्हान डीआईजी के आदेश के बाद पहली बार मानगो पुलिस ने छापेमारी कर हथियारों को जखीरा बरामद किया है, पुलिस ने मानगो गुरुद्वारा रोड ग्वाला बस्ती में छापेमारी कर हथियार बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने हथियार बेचने वाले परविर सिंह को गिरफ्तार किया है. इस मामले में तीन अन्य लोग फरार बताए जा रहे है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कृष्णा यादव के घर पर काफी मात्रा में हथियार रखा गया है जिसके बाद टीम का गठन कर पुलिस ने छापेमारी की. मौके से पुलिस ने 4 देसी कट्टा, दो देसी पिस्टल, 3.15 बोर का 14 जिंदा गोली और 7.65 का एक जिंदा गोली बरामद किया है. साथ ही पुलिस को तीन खोखा भी मिला है. ये सभी किसी बड़े घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. इस मामले में पुलिस ने परवीर सिंह, प्रदीप सिंह, अमरजीत पांडेय और संतोष सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है.











