
जमशेदपुर:जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत पलासबनी निवासी मीनु टुडू ने अपने पति के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एमजीएम पुलिस ने आरोपी पति राजेश टुडू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है. घटना के संबंध में एमजीएम पुलिस ने बताया कि नए साल में राजेश टुडू ने अपनी पत्नी मीनु टुडू को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया था. उसे घायल अवस्था में उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस उसके बायन के आधार पर मामला दर्ज किया था. महिला ने बताया कि उसकी शादी साल 2013 में हुई थी. शादी के बाद से ही पति अक्सर घर आकर मारपीट किया करता था. नए साल के दिन भी वह नशे में आया और लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया.












