
जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के पास गुरुवार तड़के फेरी कर सब्जी बेचने वाले राम सोहदा कुशवाहा से चार युवकों ने पुलिस वाला बता 11,500 रुपये की लूट कर ली. घटना को अंजाम देने के बाद सभी पैदल ही फरार हो गए. राम सोहदा ने इसकी जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी. विकास सिंह पीड़ित के साथ साकची थाना में शिकायत करने पहुंचे.
खुद को पुलिस वाला बता रहा था युवक
राम सोहदा ने बताया कि वह मानगो डिमना रोज स्थित राजीव पथ में रहते है और फेरी कर सब्जी बेचने का काम करते है. गुरुवार की सुबह वह अपनी साइकिल से सब्जी की खरीददारी करने साकची सब्जी मंडी जा रहे थे, शीतला मंदिर के पीछे वाले सड़क पर एक युवक ने उसे रोका और कहने लगा की तुम लड़ाई क्यों किए हो, आपत्ति जताने पर युवक ने फोन नंबर मांगा और कहा कि वह पुलिस है. इतने में तीन और युवक आए और उसे घसीटते हुए राजेंद्र नगर कॉलोनी में ले गए. यहां उन्होने चाकू दिखाया और जितने रुपये थे सब लूट लिए. थाना में शिकायत मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेजज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.







