
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कृषि उत्पादन बाजार समिति (जिसको मंडी के रुप में जाना जाता है) में अफगानिस्तान से प्याज की एक और खेप पहुंची, जिससे प्याज का ठोक भाव 65 रुपये प्रति किलो तक गिर गया. परसुडीह बाजार समिति में प्याज के विक्रेता नरेश ने बताया कि इसके पहले मंगलवार को भी अफगानिस्तान से प्याज की खेप जमशेदपुर पहुंची थी जिससे थोक में प्याज की कीमत 75 रुपये हो गई थी. गुरुवार को प्याज आने से इसके भाव में दस रुपये की कमी हो गई. वहीं बात की जाए खुदरा बाजार की तो खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 75 से 80 रुपये प्रति किलों तक हो गई है.
और सस्ता होगा प्याज, लोगो को होगी राहत
नरेश ने बताया कि कुछ दिनों में प्याज की और खेप शहर पहुंचेगी जिससे इसकी कीमतों में और कमी देखने को मिलगी. फिलहाल जो प्याज शहर पहुंच रहा है वह जल्द ही खत्म हो जा रहा है.







