
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत कैलाश नगर में बीते दिनों गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद महिला पर ईट से वार कर दिया गया था. इस मामले के बाद एक पक्ष ने सोनारी थाना में जबकि दूसरे पक्ष ने बिरसानगर स्थित एसटी एससी थाना में मामला दर्ज करवाया था. इसी मामले को लेकर मंगलवार को घायल महिला मीना रजक अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची. मीना ने बताया कि इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने इकराम साह को तो जेल भेज दिया है पर उसके बेटे राजू और सरोज प्रसाद अब तक फरार है. पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है. बता दे कि बीते दिनों सोनारी के कैलाश नगर में बाइक रखने को लेकर दोनो पक्ष में मारपीट हुई थी. इस घटना में इकराम साह ने पड़ोस के रहने वाले लक्ष्मण रजक को जाति सूचक शब्द खाते हुए उसे घेर लिए और मारपीट करने लगे. इस बीच जब मीना बीच बचाओ करने पहुंची तो सभी ने उस पर ईट से वार कर घायल कर दिया था. इस मामले में वीडियो भी वायरल हुआ था.





