जमशेदपुर : जमशेदपुर के होली मिलन संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के रंगारंग कार्यक्रम में भोजपुरी के सुपरस्टार व चर्चित गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू का भव्य कार्यक्रम रविवार को एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में होने जा रहा है. कार्यक्रम रविवार की शाम 6 बजे आरंभ हो जाएगी, जिसमे जमशेदपुर शहर के कई सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहेंगे. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी के विधायक सरयू राय मौजूद रहेंगे. जमशेदपुर होली मिलन संघ के संयोजक राजीव चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में सभी शहरवासियों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा.



