जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जेल में बंद साइबर अपराधी विशाल पांडेय को रिमांड पर लेकर जमशेदपुर पहुंची. विशाल पांडेय पर जमशेदपुर समेत कई राज्यों के लोगों को साइबर ठगी के जरिये लोगों को चूना लगाया है. टीएमेच के चिकित्सक से भी 1.81 लाख रुपये की भी ठगी उसने किया है. बिष्टुपुर के साइबर थाना की पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि विशाल पांडेय बंगाल के कुल्टी इलाके का रहने वाला है. वह नौकरी जाने के बाद इस रास्ते को चुना और लोगों को चूना लगाने लगा.





