
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रंकिणी मंदिर के पास शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने एक शव देखा. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कदमा पुलिस को दी. इधर सूचना मिलने के बाद कदमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बतायी जाती है. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है. कदमा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि सुबह लोगों ने सूचना दी कि मंदिर के पास एक शव पड़ा हुआ है. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक मंदिर के बाहर भीख मांग कर गुजारा करता था. रात को भी वह मंदिर के बाहर ही सोता था. संभवत ठंड लगने से उसकी मौत हुई है.












