जमशेदपुर : जमशेदपुर के सबसे महत्वपूर्ण कॉलेज केएमपीएम इंटर कॉलेज को चालू करने की मांग को लेकर जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोलचक्कर पोस्टल पार्क के सामने युवा कांग्रेस के बैनर तले धरना दिया गया. इन लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर टाटा स्टील द्वारा केएमपीएम इंटर कॉलेज को चालू नहीं कराया जाता है तो अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे. इस धरना का नेतृत्व पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने किया. इस धरना में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा ने किया. धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने कहा कि टाटा स्टील द्वारा संचालित केएमपीएम इंटर कॉलेज की स्थापना 1915 में शहर के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती शिक्षा देने के लिए की गई थी, को प्रबंधन ने अचानक बंद कर दिया था. यह फैसला जन-विरोधी है. उन्होंने कहा कि को-ऑपरेटिव कॉलेज, करीम सिटी कॉलेज, वीमेंस कॉलेज, वर्कर्स कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा पॉलिसी 2020 के तहत सभी डिग्री कॉलेज में इंटर की पढ़ाई बंद होने के कारण छात्र छात्राओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. कही इन्हें अच्छे संस्थान में एडमिशन नहीं मिल पा रहा है जिस कारण काफी छात्र ड्रॉप आउट हो रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
युवा कांग्रेस ने मांग की है कि टाटा स्टील द्वारा केएमपीएम इंटर कॉलेज को अविलंब पुनः चालू किया जाए, शहर के बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा की सबसे ज्यादा जरूरत है, कंपनी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) से पीछे न हटे. श्री मिश्रा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के अंदर केएमपीएम इंटर कॉलेज को चालू करने पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो जिला युवा कांग्रेस टाटा स्टील गेट के समक्ष अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी टाटा स्टील प्रबंधन की होगी. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी से रबींद्र कुमार झा, विजय यादव, पारितोष सिंह, राकेश तिवारी, प्रताप यादव, युवा कांग्रेस से विकास मुखी, रवि रंजन कुमार, नीरज साहू, वेद प्रकाश तिवारी, शुभम कुमार झा, शेख साजिद, कुमार उद्धव, रवि सिंह, कुंदन तिवारी, अनुराग कुमार, संतोष रजक, मोहम्मद सिराज, राजू सिंह, आनंद नंदी एवं एवं जिला कांग्रेस संजय यादव, अमर मिश्रा, राजेश चौधरी, सुल्तान अहमद, आशीष ठाकुर, अपर्णा गुहा, अमरजीत नाथ मिश्रा, अंसार खान, राजा ओझा, प्रमोद मिश्रा, बलदेव सिंह, अनिल सिंह, अम्ब्रेश मिश्रा, मुकेश झा मौजूद थे. इसका संचालन जिला सचिव रंजीत झा ने किया.




