
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम में 14 फरवरी को आंध्र प्रदेश के उत्तरआदि मठ के श्री जगद्गुरु माधवाचार्य मूल महा संस्थान के श्री 1008 सत्यात्मतीर्थ स्वामी जी कल कर्नाटक आंध्र प्रदेश उड़ीसा में धार्मिक आयोजन संपन्न कराते हुए सड़क मार्ग से वाहनों के काफिले के साथ राम मंदिर में अपने 70 भक्तों के साथ पधार रहे हैं. गुरुवार को मंदिर के वीडी गोपाल कृष्णा, उपाध्यक्ष जम्मी भास्कर, एक प्रेस वार्ता ने बताया कि स्वामी जी के आगमन पर भव्य पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जायेगा.

स्वामी जी मंदिर मे ही रात्रि विश्राम करेंगें, एवं मार्धवचार्य स्वामी जी की परंपरा को देखते हुये नया कुआ बनवाया गया है. स्वामी एवं सभी 70 शिष्य कुंआ के पानी का ही उपयोग करेंगे. सभी पुरोहित भक्त प्रातः काल से ही साथ लाये गए सोने की हीरे जड़ित मूर्तियों की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद बालाजी मंदिर में 9 बजे से मंदिर एवं जगत कल्याण के लिए सुदर्शन परिमल अभिषेकम कर पूजा अर्चना करेंगे ताकि मंदिर का उत्थान हो इसके उपरांत सभी भक्तों को बैठा करके प्रसाद और भोग खिलाया जाएगा ,प्रसाद भी लकड़ी की कोयले एवं लकड़ी में बनाया जाता है। मंदिर में पूजा अर्चना समाप्त कर 15 फरवरी को सड़क मार्ग से गया के लिये प्रस्थान करेंगे।






