
गोड्डा : झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने प्रदीप यादव के कांग्रेस में इंट्री को रोकने के लिए एक तरह से ब्रह्मास्त्र चला दिया है. निशिकांत दुबे ने कहा है कि कांग्रेस में प्रदीप यादव को अगर इंट्री दी जाती है तो राज्य सरकार को ही गिरा देंगे क्योंकि कांग्रेस के 17 में से 10 विधायक उनके सम्पर्क में है और अगर प्रदीप यादव कांग्रेस में शामिल होते है तो राज्य की सरकार को गिरा देंगे.
गोड्डा में आयोजित एक कार्यक्रम को निशिकांत दुबे मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे. उन्होंने प्रदीप यादव को बलात्कार के आरोपी होने के नाते कांग्रेस में शामिल नही करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रदीप यादव को भाजपा और बाबूलाल मरांडी ने आदमी बनाया और उसका भी वो नही हुए इस कारण कांग्रेस का भी वो नही हो पाएंगे.







