
जमशेदपुर : देश के प्रकांड भागवत कथा वाचक ब्रजनंदन शास्त्री जी महाराज का जमशेदपुर में पदार्पण होने जा रहा है. करीब 18 साल से यह प्रवचन और भागवत कथा सप्ताह का आयोजन हो रहा है. इसका आयोजन एक बार फिर से 25 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच मानगो डिमना रोड स्थित वशुंधरा एस्टेट में इसका आयोजन होगा. इसका आयोजन उमाशंकर शर्मा एवं किरण शर्मा के साथ उनके सुपुत्र भाजपा नेता कृष्णा शर्मा (काली) समेत अन्य शामिल होंगे.







