जमशेदपुर: 9 जुलाई , रविवार को शाम 4:00 बजे संत जोसेफ वेलफेयर सेंटर गोलमुरी में झारखंड केंद्रीय कालिन्दी समिति , जमशेदपुर के द्वारा “ कालिन्दी दर्पण “ नामक पत्रिका विमोचन समारोह का आयोजन किया गया . इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मंगल कालिन्दी सह सचेतक सत्तारूढ़ दल झारखंड सरकार , विशिष्ट अतिथि मिथिलेश कालिन्दी जिला कृषि पदाधिकारी, शिध्देश्वर कालिन्दी प्रबंधक यूको बैंक सराइकेला खरसवां, विशिष्ट अतिथि सुश्री विनीता कालिन्दी एडवोकेट जमशेदपुर कोर्ट, श्रीमती अनिता कार्यक्रम अधिभासी आकाशवाणी रांची उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
इस समारोह का आयोजक अमुल्य कालिन्दी, महासचिव रमेशचंद्र कालिन्दी, उपाध्यक्ष विश्वजीत कालिन्दी, कोषाध्यक्ष सत्यनाथ कालिन्दी, रमन कालिन्दी, प्रभात कालिन्दी, दीपक कालिन्दी, पीएन कालिन्दी, डॉ सुशांत कालिन्दी,बासु कालिन्दी, करणवीर कालिन्दी, कार्यक्रम संचालक संजय कालिन्दी, स्वागतकर्ता विश्वजीत कालिन्दी, एवं धन्यवाद ज्ञापन एस एन कालिन्दी ने किया.



