जमशेदपुर : कदमा डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रोटरैक्ट क्लब की ओर से मंगलवार को डॉक्टर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर खासमहाल स्थित सदर अस्पताल के डॉ महेश हेम्ब्रम मुख्य वक्ता थे. उन्होंने समावेशी शिक्षा (इन्क्लुसिव एजुकेशन) पर एक ज्ञानवर्धक सत्र का संचालन किया. उन्होंने कहा कि बुद्धि से संबंधित अक्षमताओं वाले बच्चों की प्रारंभिक पहचान में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. इसके साथ ही उन्होंने कम उम्र के बच्चों में बढ़ते नशे और मादक पदार्थों के सेवन की घटनाओं पर भी चिंता जताई. (नीचे भी पढ़ें)

प्यूपिल टीचर्स ने सत्र के दौरान कई प्रश्न पूछे और सत्र को बहुत ही संवादात्मक और उपयोगी बना दिया. सत्र में कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता, उप प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल, मॉडरेटर अंजलि गणेशन, मिस काजल महतो, सुदीप प्रमाणिक आदि सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी भी उपस्थित थे.




