जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में कारगिल दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया. २६ जुलाई को विद्यालय बंद होने के कारण यह कार्यक्रम एक दिन पहले मनाया गया, जिसमें बच्चों ने इस दिन शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया. २६ जुलाई १९९९ को भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध हुआ था, जिसमें हमारे जवानों ने अपनी वीरता और बुद्धिमत्ता से विजय प्राप्त किया. उस दिन के बाद हर वर्ष हम भारतवासी कारगिल दिवस को महोत्सव के रूप में मना कर विजय की खुशी और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. कार्यक्रम की शुरुआत हमारे स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक अजय विश्वकर्मा ने बच्चों को आज के कार्यक्रम से परिचित करवाया. (नीचे भी पढ़ें)
कक्षा ७ और ८ की छात्राओं ने अपने मनमोहक नृत्य के माध्यम से संपूर्ण विद्यालय परिसर को देशभक्तिमय कर दिया. नन्हे मुन्ने केजी कक्षा के छात्र भी कहा पीछे रहने वाले थे. अपने जोशमय देशभक्ति द्वारा वे सभी पर छा गए. लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना भरने में कक्षा तीन और चार के छात्रों ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें वैष्णवी कुमारी कक्षा चार का प्रदर्शन अव्वल रहा. कक्षा एक और दो के छात्रों ने अपने कल्पना को चित्रों पर उतारा. सीनियर कक्षा के छात्रों ने कोलाज और पोस्टर के माध्यम से आज के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. कक्षा 8 की छात्राओं अनुश्री दास, दीपिका महतो, आकांक्षा अग्रवाल भूमिका माहली और कक्षा सात के छात्र विष्णु ने अहम भूमिका निभाई. कक्षा ९ से १२ के छात्रों ने अपने देशभक्ति की भावना को पोस्टर में उतारा. आज का कार्यक्रम काफी सफल रहा और सभी शिक्षकगण कार्यक्रम में अपना विशेष योगदान दिया.



