जमशेदपुर : जमशेदपपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित खरकई नदी के पत्थर घाट से 11 साल की बच्ची का शव बरामद किया गया है. यह शव शांति बनसिंह का है, जो 11 साल का था. वह बागबेड़ा के बाजार टोला का रहने वाले कालीचरण बानसिंह की बेटी थी. बताया जाता है कि वह मिर्गी बीमारी से ग्रसित था. बताया जाता है कि वह नदी में नहाने गया हुआ था, जिस दौरान वह उसको मिर्गी का दौरा आ गया, जिससे वह डूब गया था. (नीचे भी पढ़ें)
उसके गुमशुदगी के लिए एक सूचना बागबेड़ा पुलिस को दी गयी थी. शुक्रवार की सुबह उसके शव के तैरने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में बच्चे की मौत हुई है.




