जमशेदपुर : नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कई दुर्गा पूजा पंडालों का फीता काटकर उद्घाटन किया और कई दुर्गा पूजा महोत्सव पर शामिल हुए. मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र की जनता के लिए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मौके पर विधायक ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में शक्ति की उपासना का व्यापक पर्व है. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक ने श्री अंकलेश गिरि दुर्गा पूजा समिति, गांधीनगर रामनगर बागबेड़ा , बड़ा गोविन्दपुर स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ,श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति टाटानगर स्टेशन , श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा दयाल सिटी ,जमशेदपुर प्रखंड खाकड़ीपाड़ा पंचायत अंतर्गत बड़ा गोविंदपुर कालिंदी बस्ती ,खाकड़ीपाड़ा स्थित श्री श्री सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति बीनापानी संघ , श्री श्री माँ दुर्गा पूजा समिति जुगसलाई फाटक , नया बाजार जुगसलाई दुर्गा पूजा समिति आदि अन्य पंडालों में शामिल हुए.





