जमशेदपुर : नवरात्रि के पावन पर्व की तैयारियों को लेकर गोलपहाड़ी के श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा नया समिति द्वारा सोमवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया. ट्रस्ट के संरक्षण में हुए इस पूजन में पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला. भूमि पूजन के अवसर पर समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बस्ती के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूजा में भाग लिए और मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं पूजा के सफल आयोजन की प्रार्थना की. (नीचे भी पढ़ें)
इस पावन अवसर पर उज्ज्वल सानी, श्वेता प्रसाद, श्वेता चक्रवर्ती, अर्चना दास महापात्रा, लकी सरकार, प्रतिभा कुशारी, माला कुंडू, ज्योति देवी, राखी पालित, गोपाल शर्मा, संदीप कुमार, अरमान साहू, राहुल यादव, झिलिक पालित, कनक पालित, श्वेता जैन, अरुणा एक्का सहित बस्ती के अन्य सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा को और भी भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं. भूमि पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा.




