
जमशेदपुर : बिरसानगर निवासी एक बुजुर्ग इन दिनों अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय का चक्कर लगा रहा है. इस बुजुर्ग को इसके पुत्र और बहू ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और अब मारपीट कर घर से बेघर कर दिया है. हालांकि एक पुत्र इनके साथ हैं अवतार सिंह. अवतार सिंह बिरसानगर थाना भी गया, लेकिन जब थाना ने नहीं सुना तो थक हार कर एसएसपी दरबार पहुंचा है. एसएसपी से न्याय की गुहार लगा रहा है. जीवन भर की गाढ़ी कमाई अपने पुत्र और पुत्रवधु को दे दिया, लेकिन वे ही पुत्र और पुत्रवधु जान के दुश्मन बन गये हैं. हालांकि जिला पुलिस कप्तान ने आश्वासन दिया है कि न्याय मिलेगा और दोषियों पर कार्रवाई होगी.




