• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, September 1, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

jamshedpur electricity meeting – जमशेदपुर में टाटा लीज के बाहर भी मिलेगी टाटा स्टील की बिजली, इन बस्तियों में लगेगा हाई मास्ट लाइट, इन बस्तियों में बिजली पहुंचेगी, विधायक सरयू राय की पहल पर हुई मीटिंग

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा लीज क्षेत्र एवं इससे सटे अन्य बस्तियों के निवासियों को टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) का विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने को लेकर कमिटी की बैठक जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय महाप्रबंधक श्रवण कुमार की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह, टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रतिनिधि, जमशेदपुर अक्षेस के प्रतिनिधि के साथ ही अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मोहरदा, मुराकाटी क्षेत्र में टाटा स्टील यूआइएसएल बिजली प्रदान करने का कार्य शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा. बिजली हेतु केबुल बिछाने के लिए पथ निर्माण विभाग एवं जुस्को की टीम बुधवार को संयुक्त रूप से सर्वे करेगी. मोहरदा ओड़िया स्कूल मैदान में सब स्टेशन के लिए जमीन का सत्यापन हेतु अंचलाधिकारी ने अपना प्रतिवेदन तैयार कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

एक-दो दिनों में अपर उपायुक्त कार्यालय से टाटा स्टील यूआइएसएल को अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त हो जाएगा. टाटा स्टील यूआइएसएल के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि छायानगर-चंडीनगर, निर्मलनगर के लिए सब स्टेशन निर्माण का कार्य प्रगति पर है. स्थल चिन्हित कर लिया गया तथा उक्त स्थल पर सब स्टेशन निर्माण के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा गया है. विधायक श्री राय की पहल पर बागुननगर में इस महीने के अंत तक कम्पेक्ट पावर सब स्टेशन निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. विधायक विद्युत क्षमता को बढ़ाकर 2 केवीए से 10 केवीए किया गया है. विधायक श्री राय ने गोलमुरी के केबुल टाऊन और केबुल बस्ती के प्रत्येक घरों को अलग-अलग बिजली प्रदान करने की बात कही. वर्तमान में यहाँ सिंगल प्वाइंट पर बिजली आपूर्ति की जाती है जिससे कई समस्यायें उपभोक्ताओं को उठानी पड़ती है. इसका निदान के लिए विधायक श्री राय ने पहली बैठक से ही अधिकारियों को निर्देश दिया था, जिस पर आज अधिकारियों ने बताया कि केबुल टाऊन, डीएस फ्लैट क्षेत्र में अलग-अलग बिजली देने के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है. बाकी क्षेत्रों के लिए भी सर्वे किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में टाटा स्टील यूआइएसएल के महाप्रबंधक ने बताया कि केबुल टाऊन क्षेत्र में इंकैब के इंफ्रांस्ट्रक्चर का उपयोग एवं रख रखाव के लिए टाटा स्टील यूआइएसएल प्रबंधन ने केबुल कंपनी के लिक्वीडेटर को प्रस्ताव भेजा गया था जिसका जबाव अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है. इस संबंध में बैठक में निर्णय हुआ कि एक रिमांइडर पुनः इंकैब को भेजा जाये. प्रस्ताव पर सहमति प्राप्त होते ही केबुल क्षेत्र के लोगों को व्यक्तिगत तौर पर उपभोक्ता बना लिया जाएगा. विधायक श्री राय ने नागरिकों को लोड शेडिंग से मुक्ति दिलवाने और जीरो कट बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पिछली बैठक में रखा था जिसपर आज तय हुआ कि इस कार्य मूर्त रूप देने के लिए टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक एवं पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय के साथ वर्तमान कमिटी की संयुक्त बैठक इसी माह कर लिया जाएगा. श्री राय ने पिछली बैठक में कहा था कि जब बिजली उपलब्धता पर्याप्त न हो तो ऐसी स्थिति में बिजली आपूर्ति पूर्ण करने के लिए जुस्को द्वारा सिंगल प्वाइंट पर गोलमुरी ग्रिड में बिजली दी जाये. ज्ञात हो कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील यूआइएसएल द्वारा लीज क्षेत्र के नागरिकों को विद्युत कनेक्शन देने में मनमानी करने का मामला विधानसभा में उठाया था, जिसके उपरांत टाटा स्टील यूआइएसएल क्षेत्र के सभी नागरिकों को विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए जमशेदपुर के विद्युत महाप्रबंधक की अध्यक्षता में एक कमिटी का गठन किया गया ताकि इसकी जांचकर लीज क्षेत्र के सभी निवासियों को विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा सके. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक बताया गया कि जमशेदपुर शहर के सभी हाईमास्ट लाइटों में टाटा स्टील यूआइएसएल का विद्युत संयोजन का कार्य प्रगति पर है. अभी तक 8 हाईमास्ट लाइट जिसमें एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान, स्लैग रोड गोलचक्कर, पीपुल्स एकेडमी बाराद्वारी, धोबी घाट सीतारामडेरा, भोलामहाराज के समीप साकची, आमबगान मैदान आदि में टाटा स्टील यूआइएसएल का विद्युत संयोजन किया जा चुका है. अन्य पर संयोजन का कार्य प्रगति पर है. मार्च तक सभी हाईमास्ट लाइट में विद्युत संयोजन कर लिया जाएगा. इसके साथ ही क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार स्ट्रीट लाइट भी लगायी जाएगी. बैठक में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह ने जमशेदपुर अक्षेस के विद्युत सहायक अभियंता से स्ट्रीट लाइट लगाये जाने की स्थिति की जानकारी मांगी जिसपर अक्षेस के अधिकारी ने बताया कि इस माह के अंत तक 4000 स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur rural gram pradhan met dc : 14 मौजा ग्राम प्रधान के प्रतिनिधिमंडल मिले उपायुक्त से, फर्जी ग्राम प्रधान पर कानूनी कार्रवाई की मांग
खबर

Jamshedpur rural gram pradhan met dc : 14 मौजा ग्राम प्रधान के प्रतिनिधिमंडल मिले उपायुक्त से, फर्जी ग्राम प्रधान पर कानूनी कार्रवाई की मांग

September 1, 2026
Jamshedpur rural jawan dies : मुसाबनी के सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत, दी गई अंतिम विदाई
खबर

Jamshedpur rural jawan dies : मुसाबनी के सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत, दी गई अंतिम विदाई

September 1, 2026
Bihar Vigilance Action- बिहार में निगरानी विभाग की कार्रवाई, बांका में रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार, योजनाओं में पांच प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप
खबर

Bihar Vigilance Action- बिहार में निगरानी विभाग की कार्रवाई, बांका में रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार, योजनाओं में पांच प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप

September 1, 2026
Next Post

jharkhand Ramgarh by-election- रामगढ़ उपचुनाव के लिए महागठबंधन में दिखी एकजुटता, कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो ने दाखिल किया पर्चा

Jamshedpur rural- कुलियाना नदी घाट से निकली भव्य कलश यात्रा, कुलेश्वर धाम मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Chaibasa rural goilkera ied blast : पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा में सर्च अभियान के दौरान आइईडी विस्फोट, धमाके की चपेट में आकर सीआरपीएफ जवान जख्मी, एयर लिफ्ट कर भेजा गया रांची

Chaibasa rural goilkera ied blast : पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा में सर्च अभियान के दौरान आइईडी विस्फोट, धमाके की चपेट में आकर सीआरपीएफ जवान जख्मी, एयर लिफ्ट कर भेजा गया रांची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur flood alert : खरकई नदी खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर, जलस्तर घटने से राहत के संकेत

Horoscope Know Your Day Monday 31st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 31 अगस्त 2026

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक

Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur flood alert : खरकई नदी खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर, जलस्तर घटने से राहत के संकेत

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक

Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले

jamshedpur thunderstroke- बोड़ाम में वज्रपात की चपेट मे आने से दो युवक झुलसे, एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur mla meets youth on  hunger strike : विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी में भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से की मुलाकात, डीसी व ट्रैफिक डीएसपी से बात कर रोड पर लगवाए बैरिकेड्स, जन सुरक्षा के लिए रोड डिवाइडर बनवाने का किया आग्रह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News