रामगढ़: रामगढ़ उपचुनाव को लेकर एनडीए और यूपीए अब आमने- सामने है. एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी के नामांकन भरने के बाद मंगलवार को यूपीए के प्रत्याशी बजरंग महतो ने मंगलवार को अपना नामांकन कर दिया. इस क्रम में कांग्रेस, राजद व झामुमो ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. महागठबंधन के नेताओं ने जीत का दावा किया है. कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि रामगढ़ में दूर – दूर कहीं एनडीए नहीं है. महागठबंधन के प्रत्याशी बजरंग महतो पिछले रिकार्ड को भी तोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि जनता के बीच हम विकास के मुद्दे पर जा रहे है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि नामांकन के वक्त जो कारवां है, वो यहां का परिणाम बता रहा है. कहा कि तीन सालों में झारखंड की गठबंधन सरकार ने विकास की कई बड़ी लकीरे खींची है.(नीचे भी पढ़े)
विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि एनडीए यहां पहले से ही पस्त है. हमारे कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर मोर्चाबंदी करेंगे. विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि एनडीए कितना भी जोर लगा ले यहां हर हाल में बजरंग महतो की जीत होगी. रामगढ़ की जनता ने पहले ही मन बना लिया है कि ममता देवी के विकास कार्य को बजरंग महतो ही आगे बढ़ सकते हैं. इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद गीता कोड़ा, विधायक दीपिका पांडे सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, विधायक सबिता महतो सहित अन्य उपस्थित थे.




