जमशेदपुर : जमशेदपुर उत्पाद विभाग की टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के सुखलड़ा जंगल के अलावा गालूडीह के हलुदबनी एवं भुरुडांगा गांवों में छापामारी कर वहां चल रही छह अवैध शराब चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया है. अधिकारियों ने वहां से 7 हजाल किलो जावा महुआ एवं 280 लीटर तैयार अवैध महुआ शराब भी बरामद किया है, हालांकि भट्ठी संचालक वहां से फरार होने में सफल रहे. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर सुखलड़ा जंगल के अलावा गालूडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी एवं भुरूडांगा गांवों में औचक छापामारी की. इस दौरान आबकारी टीम ने उक्त स्थानों पर संचालित छह अवैध शराब चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया, जबकि वहां से बरामद करीब 7 हजार किलो जावा महुआ भी नष्ट कर दिया. टीम ने वहां से करीब 280 लीटर अवैध महुआ शराब भी जब्त किया है. हालांकि इस दौरान आबकारी दल के पहुंचने की भनक पाकर उनके संचालक वहां से फरार हो गये. आबकारी अधिकारियों ने इन फरार सचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के पश्चात उनकी तलाश में जुट गयी है.



