जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में उत्पाद विभाग ने बुधवार को अवैध शराब की तलाश में छापामारी की है. इस छापामारी में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बरामद की गई है. यही नहीं पोटका के समरसाई और कोराडीह तथा कोवाली के पालीडीह में भी छापामारी हुई है.(नीचे भी पढ़े)
एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार भी किया गया है. अवैध शराब बेचने वाले 2 लोग फरार हो गए. उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छापामारी में 41.25 लीटर अवैध विदेशी शराब और 14.10 लीटर बीयर बरामद हुई है.



