देवघर : देवघर जिले में स्वच्छ उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को देवघर नगर निगम कार्यालय परिसर से स्वच्छता रथ रवाना किया गया. प्रशिक्षु आइएएस अनिमेष रंजन ने झंडी दिखाकर स्वच्छता रथ को रवाना किया. (नीचे भी पढ़ें)

देवघर नगर निगम कार्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में स्वच्छता उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए स्वच्छता रथ को रवाना किया गया. प्रशिक्षु आइएएस अनिमेष रंजन ने स्वच्छता रथ को झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही स्वच्छता रैली में भाग ले रहे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं सफाई मित्रों को शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा कि वूमन आइकॉन अवार्ड एक विशेष अवसर है, जिसके माध्यम से महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ा जा सकता है एवं सशक्तीकरण सुनिश्चित किया जा सकता है. इस प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं हिस्सा लें, इसके लिए सभी लोगों को जागरूक किया जाए. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर नगर मिशन प्रबंधक कौशल किशोर, अर्बन प्लानर मंजू कुमारी, नगर प्रबंधक सुधांशु शेखर, लेखा सहायक शंकर चक्रवर्ती, योजना सहायक संतोष पांडे के अलावा मनोज कुमार गुप्ता, अजय कुमार, विशाल भट्ट, श्वेता कुमारी, तारक नाथ पांडे, रत्ना, सुषमा, रीता आदि भी उपस्थित रहे.



