जमशेदपुर : जमशेदपुर की संस्था शिवम शिल्प कला की ओर से सोनारी गुरुद्वारा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन त्रिनेत्रम के सहयोग से किया गया. संस्था की अध्यक्ष मधु सिंह ने जानकारी दी कि नेत्र जांच शिविर में 70 लोगों के आंखों का नि:शुल्क जांच किया गया, जिसमें लाभार्थियों में 10 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गयी. उन्हें आयुष्मान कार्ड की सुविधा के साथ त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ऑपरेशन के लिए भेजा जाएग. (नीचे भी पढ़ें)

मधु सिंह ने बताया कि संस्था विभिन्न प्रकार के कौशल विकाश प्रशिक्षण के अलावा स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन करती है. इस जांच शिविर में मुख्य रूप से चमन गिल, ममता सिंह, आभा झा, निशा सिंह, लक्की, माधुरी और हर्षा ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. संस्था की ओर से मधु सिंह ने गुरुद्वारा प्रबंधक सोनारी कमिटी के प्रधान बलवीर सिंह को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.












