अनिल कुमार / बोकारो : झारखंड के बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के गोड़ाबाली उतरी पंचायत स्थित छतनीटांड कोल फैक्ट्री के पीछे खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने बरामद किया है. शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया को दी. मुखिया के सूचना पर बालीडीह थाना प्रभारी रामप्रवेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया. शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है. थाना प्रभारी की माने तो मारपीट कर हत्या किए जाने का मामला प्रतीत हो रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
मृतक के शरीर में गहरे जख्म के निशान हैं. वही पंचायत के मुखिया बालेश्वर सिंह राठौर ने कहा कि शव किसी मजदूर का लग रहा है. जिसे मार पीट कर हत्या कर फेंका गया है. उन्होंने कहा कि यहां बहुत से उद्योग हैं और घटना को अंजाम देकर शव को फेंका गया है. स्थानीय लोगों ने शव की पहचान नहीं की है. आशंका है कि मजदूर कहीं बाहर का होगा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और तकनीकी अनुसंधान का सहारा ले रही है.



