जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की मांग में सिंदूर भरने के मामले में बागबेड़ा थाने में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इस मामले में आरोपी राहुल पात्रो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. राहुल पात्रो बागबेड़ा के ही गांधीनगर का रहने वाला है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवती 7 अप्रैल को किसी काम से डीबी रोड बाजार गई थी. (नीचे भी पढ़े)
वहां से लौट रही थी, तभी युवती की मांग में राहुल पात्रो ने जबरन सिंदूर भर दिया था. राहुल की मां उसे अपनी बहू बताकर जबरन घर ले जाने लगी थी. इसको लेकर हंगामा हुआ था लोगों ने इसका विरोध किया. तब उसने युवती को छोड़ा. इस मामले में बागबेड़ा थाने में युवती ने शिकायत की थी. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.












